आशंका जताई जा रही है कि बजट के बाद सत्र हंगामेदार रहेगा। इसके संकेत गुरुवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में साफ तौर पर देखने को मिले हैं। सत्र की शुरुआत से ठीक पहले प्रयाग में आयोजित महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर विपक्षी दलों का साफ तौर पर कहना है कि इस पर सरकार को चर्चा करानी चाहिए।
हालांकि सरकार ने बैठक में साफ किया है कि यह राज्य का विषय है और वह इसको देख रही है। आम बजट के बारे में माना जा रहा है कि इसमें देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती को दूर करने के साथ ही घरेलू अर्थव्यवस्था में मांग व रोजगार को बढ़ाने वाले उपायों पर खास जोर होगा।
कैंसर की दवाओं से कस्टम ड्यूटी खत्म किया गया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा," कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनाया गाया। कैंसर की दवाओं से कस्टम ड्यूटी खत्म किया गया। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है।
सरकार ने टैक्स व्यवस्था को आसान बनाया है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा,"वन नेशन वन टैक्स का फायदा देश के हर राज्यों को मिल रहा है। देश को ग्लोबल इनोवेशन पावर बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य है। सरकार ने टैक्स व्यवस्था को आसान बनाया है। देश में मातृ भाषा में शिक्षा के अवसर दिए जा रहे हैं। हमारी सरकार ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन मजबूत बनाया।"
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसरो को बधाई दी
द्रौपदी मुर्मु ने इसरो के 100वें मिशन के लिए बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि महिलाएं आज लड़ाकू विमान उड़ा रहीं हैं। AI और टेक्नोलॉजी बढ़ाने में हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इंडिया AI मिशन लागू किया गया है। हमारी सरकार बायो इकोनॉमी पर जोर दिया है।
ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं का सशक्तिरण हुआ
राष्ट्रपति ने अभिभाषण में कहा,"हमारी सरकार देश की महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी है। सरकार का नारी सशक्तिरण पर जोर है। हमारा लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। सरकारी योजनाओं से गरीबों का सम्मान बढ़ रहा है। ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं का सशक्तिरण हुआ है।"
सरकार का लक्ष्य, विकसित भारत का निर्माण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा, देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। सरकार का लक्ष्य, विकसित भारत का निर्माण है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। सरकार ने कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग लागू करने का फैसला किया है।
पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में विपक्ष पर साधा निशाना
विपक्ष पर इशारों-इशारों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा," हर सत्र के लिए लोग शरारत के लिए तैयार रहते हैं। विदेश से कोई चिंगारी नहीं आई है। हमारे देश में चिंगारी को हवा देने वालों की कमी नहीं है।
मां लक्ष्मी हमारे देश पर कृपा बनाए रखे
पीएम मोदी ने कहा, "मैं प्रार्थना करता हूं कि मां लक्ष्मी हमारे देश के गरीब और मध्यम वर्ग पर अपनी कृपा बनाए रखें। यह बहुत गर्व की बात है कि भारत ने एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में 75 साल पूरे किए हैं। भारत ने खुद को वैश्विक स्तर पर अच्छी तरह से स्थापित किया है।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा,"यह मेरे तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 2047 में, जब भारत आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब भारत विकसित भारत के अपने लक्ष्य को पूरा करेगा और यह बजट देश को नई ऊर्जा और आशा देगा।"
मैं देवी मां लक्ष्मी को नमन करता हूं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "बजट सत्र से पहले, मैं धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को नमन करता हूं।"
कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए जाएंगे
उम्मीद जताई जा रही है कि इस सत्र में वक्फ (संशोधन) बिल के साथ मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा विमान वस्तुओं में हितों का संरक्षण विधेयक, त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक और आव्रजन और विदेशी विधेयक भी शामिल हैं।
सरकार हर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी है कि इस सत्र के दौरान विधायी कार्य के 16 और वित्तीय कार्य के तीन मदों की पहचान की गई है।
संसदीय कार्य मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार दोनों सदनों के नियमों के अनुसार सदन के पटल पर किसी भी अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है।
बजट सत्र हंगामेदार रहने की आशंका
बजट से बाद सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है। इसकी एक झलक गुरुवार को सरकार की ओर से बुलाई सर्वदलीय बैठक में ही मिल गई, जहां विपक्ष ने अपने अजेंडों को न सिर्फ पुरजोर तरीके से सामने रखा, बल्कि वक्फ पर बनी जेपीसी की रिपोर्ट को लेकर अपना विरोध भी दर्ज कराया।
आज वित्त मंत्री पेश करेंगी आर्थिक सर्वे
आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संसद की दोनों सदनों के संयुक्त संबोधन से होगी। उसके बाद सरकार की ओर से आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा।