उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में अफसरों के तबादलों का दौर चल पड़ा है। बीते दिन शासन ने 14 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया, वहीं मंगलवार को भी 10 अन्य आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी हो गया। इस लिस्ट में वर्तमान तैनाती में अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 112 नीरा रावत, लखनऊ के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार का भी नाम शामिल है।
