डांस दीवाने के जज धर्मेश कोरोना पॉजिटिव, शो के 18 क्रू मेंबर्स निकले थे संक्रमित

मुंबई अप्रैल (वेबवार्ता)। टीवी शो डांस दीवाने 3 के जज धर्मेश येलांडे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। हाल ही में इस शो के 18 क्रू मेंबर्स के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब धर्मेश के कोविड पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है। ये खबर आई थी कि डांस दीवाने के जज धर्मेश आने वाले एपिसोड का हिस्सा नहीं बनेंगे, हालांकि उनके गैरहाजिरी का कारण स्पष्ट नहीं किया गया था। बता दें कि रियलिटी डांस शो डांस दीवाने के 18 क्रू मेंबर्स के बीते दिनों कोविड पॉजिटिव पाए जाने की खबर आई थी। इन शो में सेलेब्रिटी माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया, धर्मेश येलांदे बतौर जज नजर आते हैं और राघव जुयल शो को होस्ट करते हैं।