बंजी जम्पिंग के लिए यह जगह हैं बिल्कुल परफेक्ट, एडवेंचर लवर्स यहां ले सकते हैं मजा

कहीं भी घूमने से पहले एडवेंचर लवर्स हमेशा से ही ऐसे प्लेसेज को चुनते हैं, जहां उन्हें एडवेंचर का भरपूर आनन्द मिल सके। बात यदि बंजी जम्पिंग की हो तो इस एक्टिविटी के लिए ज्यादा हाइट को प्रिफरेंस दी जाती है। दुनिया में ऐसे बहुत-से बंजी जम्पिंग के प्लेसेज हैं, जो हाइट और व्यू के लिए लोगों के बीच हिट हैं। वनस्टेप 4वर्ड के अनुसार ये ऐसी जगह है जो बंजी जम्पिंग के लिए पॉपुलर है...


ब्लोक्रेन्स ब्रिज

साउथ अफ्रीका के सिटसिकामा स्थित ब्लोक्रेन्स ब्रिज को भी बंजी जम्पिंग के लिए खासा पसंद किया जाता है। बंजी जम्पिंग के लिए यह ब्रिज बहुत ही मजबूत माना जाता है। यह ब्रिज टूरिस्ट को 708 फीट की ऊंचाई से जम्प लगाने का रोमांच देता है। अपनी बनावट के कारण यह ब्रिज डिफरेंट माना जाता है।

 

द रॉयल गॉर्ज सस्पेंशन ब्रिज

यूएस का स्टेट कोलोराडो भी बंजी जम्पिंग के लिए फेसम है। यहां स्थित द रॉयल गॉर्ज सस्पेंशन ब्रिज दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज में शुमार है। यहां पर 2003 से 2008 के बीच हुए गो फास्ट गेम के तहत इसे पब्लिक के लिए खोला गया था। लेकिन अब यह गेम नहीं होता, लेकिन यह ब्रिज टूरिस्ट्स के ओपन है। यह अर्कान्सस रिवर के ऊपर स्थित है।

 

मकाऊ टावर से जम्पिंग का एक्साइटमेंट

अक्सर आपने बंजी जम्पिंग का रोमांच हिल स्टेशंस या फिर ब्रिज से देखा होगा, लेकिन लोगों की पसंद को देखते हुए अब टावर से भी बंजी जम्पिंग होने लगी है। इस तरह की बंजी जम्पिंग डिफरेंट अनुभव देती है। चीन का मकाऊ शहर भी ऐसी ही बंजी जम्पिंग के लिए बेहद फे मस है।

 

मकाऊ स्थित मकाऊ टावर पर्यटकों को बंजी जम्पिंग का रोमांचक अनुभव देता है। यह दुनिया का ऐसा सबसे बड़ा टावर है, जो टूरिस्ट्स को बंजी जम्पिंग की सुविधा देता है। यह 764 फीट ऊंचा है। इतनी ऊंचाई से नीचे कूदना अपने आप में शानदार एक्सपीरियंस कहा जा सकता है। यह रिवर के किनारे बना हुआ है। ऐसे में नीचे का नजारा बहुत अच्छा लगता है। यूथ के बीच यह प्लेस काफी पॉपुलर है। हर साल यहां हजारों लोग बंजी जम्पिंग का लुत्फ उठाते हैं।


द कोल्नब्रिन डैम

ऑस्ट्रिया का कोल्नब्रिन डैम पर खास तरह की बंजी जम्पिंग होती है। डैम पर क्रेन की सहायता से बंजी जम्पिंग करवाई जाती है, जो अपने आप में बेहद रोमांचक होता है। डैम के दोनों तरफ पानी के ऊपर बंजी जम्प करवाई जाती है। यहां पर जम्पर्स 541 फीट की ऊंचाई से नीचे कूदते हैं और क्रेन के सहारे झूलने का अनुभव लेते हैं।


द वर्जास्का डैम

स्विट्जरलैंड के तिसीनो स्थित द वर्जास्का डैम बंजी जम्पर्स के बीच काफी पॉपुलर है। इस डैम पर जम्पर्स 700 फीट से भी ज्यादा ऊंचाई से जम्प करने का लुत्फ उठाते हैं। डैम के एक तरफ पानी भरा रहता है और दूसरी तरफ बहते झरनों के बीच जम्प करना बहुत ही शानदार एक्सपीरियंस रहता है। यहां हर साल बहुत बड़ी संख्या में टूरिस्ट्स आते हैं और हाइट से नीचे कूदने का एक्सपीरियंस लेकर जाते हैं।