नोरा फतेही को स्टेज पर लड़कों ने कुछ ऐसे उछाला, उतर गया था चेहरे का रंग

मुंबई, (वेबवार्ता)। सारा अली खान के बाद अब नोरा फतेही का भी डांस प्रैक्टिस वीडियो इंटरनेट पर छाया है। इस वीडियो में नोरा को स्टेज पर डांसर्स कुछ इस तरह से उछालते दिख रहे हैं, नोरा के चेहरे का रंग उतर गया। हालांकि, बाद में नोरा हंसती नजर आती हैं। बता दें कि नोरा फतेही ने यह डांस प्रैक्टिस फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए किया था। अब नोरा ने रियल परफॉर्मेंस से पहले हुए प्रैक्टिस का वीडियो दिखाया है। इस वीडियो में डांस करतीं नोरा को मंच पर मौजूद अन्या डांसर्स लेफ्ट से राइट और फिर राइट से लेफ्ट बार-बार उछालते हैं। एक बार के लिए तो नोरा का चेहरा देखकर ऐसा लग रहा है कि वह डर गईं, लेकिन अगले ही पल वह हंस पड़ती हैं। हाल ही में विमल इलायची फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स 2021 का आयोजन किया गया था। इस मौके पर कई फिल्म सिलेब्रिटीज़ ने शानदार परफॉर्मेंस दिखाया, जिनमें नोरा भी शामिल हैं। नोरा ने इससे पहले भी इस अवॉर्ड्स शो का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह फाइनली मंच पर परफॉर्म करती दिख रही हैं। बता दें कि यह पहली बार है जब नोरा फतेही ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के मंच पर अपना परफॉर्मेंस दिखाया है। अब इस फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 के आयोजन का टेलिकास्ट 11 अप्रैल 2021 को दोपहर 12 बजे से कलर्स चैनल और फिल्मफेयर के फेसबुक पेज पर किया जाएगा।