महिला हॉकी टीम को किया गया सम्मानित

नई दिल्ली :  टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही पदक नहीं जीत पाई हो लेकिन 135 करोड़ देशवासियों का दिल जरूर जीत लिया। सम्मान समारोह में महिला हॉकी टीम को भी उतना ही सम्मान मिला जितना पदक विजेताओं को। समारोह के अंत में महिला टीम के साथ तस्वीर ली गई। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू मौजूद थे।


ये हैं देश के पदकवीर


नीरज चोपड़ा – गोल्ड (भालाफेंक)


रवि दहिया – सिल्वर (रेसलिंग)


मीराबाई चनू – सिल्वर (वेटलिफ्टिंग)


पीवी सिंधू – ब्रॉन्ज (बैडमिंटन)


लवलीना बोरगोहेन – ब्रॉन्ज (बॉक्सिंग)


बजरंग पूनिया – ब्रॉन्ज (रेसलिंग)


पुरुष हॉकी टीम - ब्रॉन्ज