हल्‍दी से मुंहासे दूर करने के 5 उपाय

हल्दी वास्तव में एक जादुई मसाला है। यह न केवल आपके भोजन में बेहतर स्वाद और रंग जोड़ता है, बल्कि औषधीय गुणों का एक बेहतरीन स्‍त्रोत है। जब रंग में सुधार और मुंहासे और काले धब्बे जैसी आम त्वचा की समस्याओं से लड़ने की बात आती है, तो हल्दी आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रमुख घटक है। इन समस्याओं के बीच, पिंपल एक ऐसी त्‍वचा की स्थिति है, जिससे अधिकांश आबादी खासकर युवा पीढ़ी प्रभावित है। हालांकि, यह किशोरों और वयस्कों दोनों के लिए चिंता का एक प्रमुख विषय है।


जब मुंहासे की बात आती है, तो यह समझना जरूरी है कि आपका खानपान मुंहासे को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कुछ आम खाद्य पदार्थ हैं जो मुंहासों को बढ़ा सकते हैं जैसे- दूध और डेयरी उत्पाद, प्रोसेस्‍ड कार्ब्स, हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स खाद्य पदार्थ, डीप फ्राइड फूड, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड आदि। इन खाद्य पदार्थों से बचने के अलावा, आप हल्दी का उपयोग पिंपल्स के इलाज और उनके कारण होने वाली सूजन को कम करने के लिए कर सकते हैं। इस लेख में, हम बात करेंगे कि आप साधारण तरीके से मुंहासों को हटाने के लिए हल्दी का उपयोग कैसे कर सकते हैं।


नीम और हल्दी

कुछ नीम के पत्ते लें, उन्हें पानी में उबालें और पीस लें। इसमें 1/4 टीस्पून हल्दी मिलाएं और इसे अपने पिंपल्स पर लगाएं। पैक को सूखने तक लगे रहने दें। इसे ठंडे पानी से धो लें। अच्छे परिणाम पाने के लिए और प्रभावी रूप से मुंहासे को कम करने के लिए इसे सप्ताह में दो बार दोहराएं।


बेसन और हल्दी

1 टीस्पून हल्दी, 2 टीस्पून बेसन और 2-3 टीस्पून गुलाब जल या दही के साथ पेस्ट बनाएं। पेस्ट को अपने पिंपल्स पर लगाएं और 15-20 मिनट तक रहने दें। अच्छा परिणाम पाने के लिए सप्ताह में दो बार दोहराएं। 


मुंहासे के लिए हल्दी और शहद

1/2 टीस्पून शहद में 1 टीस्पून हल्दी मिलाएं। एक पेस्ट बनाएं और इसे पिंपल्स से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इसे लगभग 10-12 मिनट के लिए छोड़ दें और पानी से धोएं। वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए सप्ताह में कई बार दोहरा सकते हैं। 


दूध और हल्दी

2 टेबलस्पून दूध में 1/2 टीस्पून हल्दी मिलाएं। थोड़ी रूई के साथ अपने pimples पर मिश्रण लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में धो लें। मुहांसों को कम करने और मुंहासों को रोकने के लिए एक दिन के अंतराल पर इसका उपयोग करें।


हल्दी और एलोवेरा

ऐलोवेरा त्वचा के लिए एक अद्भुत पौधा है जो कई त्वचा रोगों का इलाज कर सकता है। हल्दी (1/2 चम्मच) और एलोवेरा (2 चम्मच) के साथ एक पेस्ट बनाएं। मिश्रण को अपने पिंपल्स पर लगाएं और इसे 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। और बाद में इसे धो दें। इस उपाय को हर दिन आजमाएं और देखें कि क्या यह आपके पिंपल्स को कम करता है।