राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की 76.11 करोड़ से अधिक खुराक मुहैया कराई गईं: केंद्र

नई दिल्ली : राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 टीके की 76.11 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।


मंत्रालय ने बताया कि इसके अलावा 1.65 करोड़ से अधिक खुराक और दी जानी हैं। उसने बताया कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 5.33 करोड़ से अधिक खुराक बची हैं।


मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 के टीके नि:शुल्क उपलब्ध करा कर उनकी मदद कर रहा है।