डेंगू से हुई मौत के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग जिम्मेदारः सेठी

हरिद्वार : महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में खड़खड़ी में व्यापारियों ने डेंगू से हुई मौत पर आक्रोश जताते हुए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की लचर प्रणाली को जिम्मेदार बताया है।


सुनील सेठी ने कहा कि नगर निगम डेंगू की रोकथाम को सिर्फ फोटो सेशन तक ही सीमित है। समय रहते धरातल पर कोई ठोस कार्य निगम नहीं किए गए। निगम सिर्फ जनता पर अतिरिक्त कर लगाने और अवस्थाओं तक ही सीमित रह गया है। इसके कारण आज शहर भर में डेंगू फैल रहा है। उन्होंने कहाकि स्वयं निगम के स्थल पर खाली पड़े कूड़ेदान निगम की कार्यप्रणाली को उजागर रहे हैं, जिसमें बारिश में पानी जमा रहता है।


सेठी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कुम्भकर्णी नींद में सोया हुआ है, जो डेंगू के डंक को रोकने के लिए शहर-जिले में कोई जागरूकता अभियान, कोई डोर टू डोर अभियान चलाने में असफल रहा। हरिद्वार में अस्पतालों में जो इलाज डेंगू के नाम पर मरीजों को मिलता है वो भी नाकाफी है। इसकी वजह से हर वर्ष डेंगू का डंक हरिद्वार वासियाें को भारी पड़ता है।


उन्होंने कहाकि अब भी गैर जिम्मेदार विभाग कुम्भकर्णी नींद में हैं। डेंगू के बचाव को समय रहते अब भी कोई ठोस कार्य नहीं हो रहे हैं। अगर जल्द जिम्मेदार विभाग नहीं जागे तो विभागों के बाहर धरना दिया जाएगा।


विरोध जताने वालों में जितेंद्र चौरसिया, नाथीराम सैनी, राजेश सुखीजा, सोनू सुखीजा, विनोद कुमार, कृष्ण प्रजापति, धर्मपाल प्रजापति, एसएन तिवारी,सतीश कुमार, गिरीश चंद, योगेश अरोड़ा, बंटी कुमार, राजेश शर्मा, भूदेव शर्मा, दीपक मेहता, राजू सेठी, शोभित कुमार, अमित कुमार उपस्थित रहे।