दशहरा : आज अपने प्रियजनों और दोस्तों को भेजें दशहरा के शुभकामना संदेश

दशहरा बुराई पर अच्छाई एवं असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक है। हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष दशहरा का पावन पर्व आज 15 अक्टूबर दिन शुक्रवार को है। दशहरा के दिन लोग बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाद के पुतलों का दहन करते हैं और साथ ही अपने अंदर बुरी आदतों को दूर करने का प्रण लेते हैं। त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने आश्विन शुक्ल दशमी को रावण का वध किया था, वहीं मां दुर्गा इसी तिथि को महिषासुर का अंत कर महिषासुरमर्दिनि कहलाईं। इन वजहों से हर वर्ष आश्विन शुक्ल दशमी को दशहरा या विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। आप भी इस पावन पर्व पर अपने मित्रों, परिजनों एवं शुभचिंतकों को दशहरा की बधाई एवं शुभकामना संदेश दें, ताकि वे भी अपनी बुराइयों पर विजय हासिल कर सफलता और तरक्की प्राप्त करें।


दशहरा  की शुभकामना संदेश

1- आज आरंभ समय है सुखों का,

हो अंत आपके सारे दुखों का,

हो जाए खात्मा सारी बुराई का,

आने वाला वक्त हो बस अच्छाई का।


2- इससे पहले की दशहरे की शाम हो जाए,

मेरा मैसेज औरों की तरह आम हो जाए,

सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाएं,

और दशहरा विश करना आम हो जाए।


3- आज आया है दशहरा का है पावन त्योहार,

आपको हमेशा मिले खुशियां और बेशुमार प्यार,

करें मां दुर्गा और श्री राम आप पर कृपा अपार।


5- बुराई का होता है विनाश,

दशहरा लाता है उम्मीद की आस,

रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,

सफलता और तरक्की के साथ यह दशहरा हो खास।


6- इस देश में सत्य स्थापित कर,

हर बुराई को मिटाना होगा,

आतंकी रावण का दहन करने,

आज फिर राम को आना होगा।