प्रधानमंत्री मोदी ने नवीन पटनायक को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बीजू जनता दल के प्रमुख पटनायक 2000 से ही पूर्वी राज्य ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं और वह लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘ श्री नवीन पटनायक जी जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि वह लोगों की सेवा के लिए दीर्घायु हों और स्वस्थ रहें।’’