देवरिया में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा 60 फीसदी वोट हमारा : केशव मौर्या

देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया के पथरदेवा में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा,बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 60 फीसदी वोट हमारा है तथा 2022 में एक बार भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।


श्री मौर्य ने सपा,बसपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इनके राज में भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ते रहे हैं।जबकि भाजपा के शासन काल में भ्रष्टाचार और अपराधों पर लगाम लगाकर सुशासन का राज कायम किया गया है। सरकार किसानों की दशा सुधारने के लिये काम कर रही है।उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में किसान नहीं बल्कि सपा बसपा कांग्रेस के लोग हैं। उन्होंने कहा कि अगर देश में मोदी सरकार नहीं होती,तो प्रदेश में हम ऐसा विकास नहीं कर पाते।


श्री मौर्य ने कहा कि 2014 से जनता ने भाजपा की विजय यात्रा निकाल रही है। हमारी सरकार विकास को नया आयाम देने के लिए कटिबद्ध है तथा इसके साथ ही लोगों के जीवन स्तर को सुधारने का लक्ष्य है।उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव आ गया है, विपक्षी गुमराह करने का प्रयास करेंगे।लेकिन प्रदेश की जनता गुमराह होने वाली नहीं है और वो एक बार फिर 2022 में भाजपा की सरकार बनायेगी।


उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कम से कम 25 साल तक सपा-बसपा की सरकार वापस नहीं आने वाली। इस दौरान उन्होंने ने अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि अधिकारी एक बात ध्यान से सुन ले भाजपा के कार्यकर्ता जनहित की बातों को सुनने में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।नहीं तो ऐसे अधिकारियों को देखना हमें आता है।