इंद्रापुरी में मिला शव दिल्ली के सुदेश का था

लोनी : इंद्रापुरी कॉलोनी में खाली प्लॉट में मिले अधजले शव की शिनाख्त हो गई है। यह शव लोनी सीमा से सटी दिल्ली की शिवविहार कॉलोनी निवासी सुदेश 39 पुत्र रामपाल का था। उसकी पत्नी अनुपमा ने शव की शिनाख्त कर ली है। लोनी बार्डर थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि सुदेश घर में ही आटा चक्की चलाता था। वह 19 नवंबर की शाम घर से किसी से मिलने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नही लौटा। रात में ही अज्ञात बदमाशों ने इंद्रापुरी कॉलोनी में उसकी हत्या कर शव को जलाकर शिनाख्त मिटाने का प्रयास किया था। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।