किसानों की शहादत पर सपा जलायेगी दीप

आगरा : लखीमपुर खीरी में मारे मारे गये किसानों की शहादत को लेकर आज समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में किसान स्मृति दिवस के रूप में  मनाने जा रही है। जिसके चलते आज शाम छह बजे फतेहाबाद रोड़ स्थित सपा कार्यालय पर जिलाअध्यक्ष मधुसूदन शर्मा और महानगर अध्यक्ष बाजिद निसार के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी किसान स्मृति दिवस मनाने जा रहे है। भाजपा के केन्द्रीय मंत्री के बेटे द्वारा किसानों की जिस तरह हत्या की गई थी। इसी कड़ी में किसानों का मान बढ़ाने के लिए आज शाम दीप जलाकर किसानों की शहादत पर दीप जलाकर भाजपा सरकार को क्रूरता की याद दिलाने को कार्य किया जायेगा।