फेरारी ड्राइवर चार्ल्स लेक्लर्स कोरोना पॉजिटिव

अबु धाबी : फेरारी के ड्राइवर चार्ल्स लेक्लर्स सीजन के बाद अबु धाबी से घर लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी शुक्रवार को उनके फेरारी क्लब ने दी है।


फेरारी ने ट्वीट किया, लेक्लर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एफआईए और टीम द्वारा आवश्यक प्रोटोकॉल के अनुसार, चार्ल्स का अबु धाबी से लौटने पर टेस्ट किया गया था। वह वर्तमान में कम लक्षणों के साथ ठीक महसूस कर रहे हैं, लेकिन वह घर में ही आइसोलेशन में रहेंगे।


यह दूसरी बार है जब लेक्लर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले, जनवरी में 2021 की शुरुआत में इनका टेस्ट किया गया था, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।


इस सीजन में लेक्लर्स ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दो बार फेरारी एसएफ 21 में जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही वह अबु धाबी ग्रां प्री में 10वें स्थान पर रहे थे।