कोरोना वायरस से ठीक होते ही फिर पार्टी मूड में दिखीं करीना कपूर और अमृता अरोड़ा

नई दिल्ली :  बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान कोरोना वायरस से जंग जीत गई हैं। बीते दिनों वह और अभिनत्री अमृता अरोड़ा इस महामारी की चपेट में आ गई थीं। उस दौरान बीएमसी ने इन दोनों अभिनेत्रियों पर आरोप लगाया था कि लगातार ज्यादा पार्टी करने की वजह से यह कोरोना वायरस का शिकार हो गई हैं। लेकिन अब कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद एक बार फिर से करीना कपूर और अमृता अरोड़ा पार्टी मूड में नजर आई हैं।

दरअसल करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद करिश्मा कपूर ने अपने घर पर एक पार्टी रखी। इस पार्टी में करीना और अमृता के अलावा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी पहुंचे। पार्टी में जाते हुए इन सितारों की तस्वीरों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं करीना कपूर ने भी अमृता अरोड़ा के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। 

इस तस्वीर में दोनों अभिनेत्रियां पार्टी मूड में नजर आ रही हैं। करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में करीना कपूर और अमृता अरोड़ा एक-दूसरे के बगल में खड़ी दिख रही हैं।