अधिकारियों की बेपरवाही, डिपो पर लापरवाही

साहिबाबाद :  कोरोना का ओमीक्रोन स्वरूप तेजी ले फैल रहा है, लेकिन कौशांबी डिपो पर अधिकारियों की बेपरवाही से खूब लापरवाही हो रही है। बस डिपो के दुकानदार, चालक-परिचालक, स्टाफ या यात्री मास्क तक नहीं पहन रहे हैं। डिपो पर लगीं हैंड सैनिटाइजेशन मशीनें महीनों से खराब पड़ी हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए अनाउंसमेंट तक नहीं किया जा रहा है।


सैनिटाइजेशन मशीनें बंद : डिपो पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिग नहीं की जा रही है। कौशांबी डिपो पर लगीं सैनिटाइजेशन मशीनें बंद पड़ी हैं। संक्रमण बढ़ रहा है, लेकिन रोडवेज के अधिकारियों की लापरवाही से सैनिटाइजेशन मशीन भी नहीं चल रही है। संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा : दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसकी गंभीरता को देखते हुए कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं लेकिन दिल्ली से सटे कौशांबी डिपो पर बरती जा रही लापरवाही से दूर तक संक्रमण फैल सकता है। यहां से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ उत्तराखंड और बिहार के लिए भी बसें जाती हैं। सैनिटाइजेशन मशीनें खराब हो गई हैं। जल्द ठीक करा दी जाएगीं। दोबारा अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। मास्क न पहनने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।


- एनके गंगवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कौशांबी डिपो