पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत 4248 घर खरीदार डिफाल्टर

नोएडा : नोएडा में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत 4248 घर खरीदारों का आवंटन रद्द हो सकता है। सभी खरीदार आम्रपाली की विभिन्न परियोजनाओं के हैं। महेंद्र सिंह धोनी का आम्रपाली सफायर फेस वन के सी टावर में पी 5 और पी 6 यूनिट है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कोर्ट रिसीवर की निगरानी में पूरी की जा रही परियोजनाओं के इन खरीददारों को 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। अगर 31 तक ये खरीदार नहीं आए तो इनका आवंटन रद्द हो जाएगा। इन सभी को डिफाल्टर की श्रेणी में डाल दिया गया है। इनके फ्लैटों को बिना बिके फ्लैटों की सूची में डाल दिया जाएगा।


आम्रपाली समूह के दिवालिया होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इसकी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कोर्ट ने रिसीवर नियुक्त किया है। कोर्ट रिसीवर की निगरानी में इन परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है। अम्रपाली समूह की परियोजनाओं के खरीददार बार-बार नोटिस के बाद भी अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। पैसा भी नहीं जमा किया। इसके बाद कोर्ट रिसीवर ने अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा की दर्जन भर से अधिक परियोजनाओं के 4,248 खरीददारों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि अगर 31 दिसंबर तक ये खरीददार नहीं आते हैं तो इनका फ्लैट कैंसिल कर दिया जाएगा। इसके अलावा जो भी पैसा इनका जमा होगा, वह जब्त कर लिया जाएगा। इनको बिना बिके हुए फ्लैटों की सूची में डाल दिया जाएगा।

 

रिसीवर आम्रपाली डॉट इन पर देख सकते हैं सूची

इन खरीददारों की पूरी सूची कोर्ट रिसीवर (रिसीवरआम्रपालीडॉटइन) की वेबसाइट पर दी गई है। यहां से वह नोएडा व ग्रेटर नोएडा में डिफाल्टर सभी खरीदारों की सूची देखी जा सकती है।

----------


ग्रेटर नोएडा

परियोजना                यूनिट

लो राई प्राइस           36 

ओ 2 वैल्यू               123 

टेरेस होम्स            307 

ट्रॉपिकल गार्डन         86 

वेरेना हाइट।              580 

आदर्श आवास योजना  455

 रिवर व्यू                    114 

लेजर पार्क फेस वन टू  219

लेजर वैली विला       35  

किंग वुड                 155 

गोल्फ होम्स             126 

ड्रीम वैली फेज 2       897 

ड्रीम वैली विला।       34


नोएडा 

सफायर फेस-1      29

सिलिकॉन सिटी     125 

क्रिस्टल होम।       212 

हार्टबीट-1         53 

हार्टबीट टू         187 

प्लैटिनम         62 

टाइटेनियम     14 

जोडिक       39

 प्रिंसली स्टेट     33