यति नरसिंहानंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया,

हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में विवादित बयानों से जुड़े मामले में आरोपी यति नरसिंहानंद को शनिवार को उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आज उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी से जुड़े एक अन्य मामले में की गई है।

हरिद्वार के CO सिटी शेखर सुयाल ने बताया था कि यति नरसिंहानंद के खिलाफ 2-3 मुकदमें चल रहे हैं। उनमें से महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। रूचिका नाम की एक लड़की ने शिकायत दी थी। उसी पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।