ब्लडग्रुप के हिसाब से पीएं चाएं, हर बीमारी को दूर भगाएं

इस विषय पर कई शोध हुए हैं कि किस ब्लड ग्रुप के इंसान को कौन सा खाना और पेय पदार्थ पीना चाहिए। हमारे ब्लड ग्रुप की भूमिका हमारे स्वास्थ्य निर्धारण में अहम होती है। ब्लड ग्रुप के प्रकार के कारण कई लोग कुछ विशेष बिमारी से ग्रसित हो सकते हैं।

 

आपके ब्लड ग्रुप के अनुसार चाय पीने से आप इन खतरों से बच सकते हैं क्यूंकि चाय के कई स्वास्थ्य लाभ हैं इसलिए, हर्बल चाय अलग अलग ब्लड ग्रुप वाले लोगों के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। जैसा कि आप जान गए होंगे कि अलग अलग ब्लड ग्रुप में अलग तरह की बीमारियों का खतरा होता है, आपको वही चाय पीनी चाहिए जो आपके ब्लड ग्रुप के अनुसार हो और आपको स्वस्थ रखे। यहां पर कुछ चाय के प्रकार का वर्णन किया गया है जो आपको अपंने ब्लड ग्रुप के अनुसार पीनी चाहिए।

 

ब्लड ग्रुप ए के लिए:- ग्रीन टी, मेरीगोल्ड टी, अजवायन की चाय और चमेली के पौधे की चाय पीनी चाहिए।

 

ब्लड ग्रुप बी:- लेमन बाम टी, तेजपत्ते की चाय, एल्डरबेरी टी, रूइबोस टी, रेड टी और ग्रीन टी पीनी चाहिए।

 

ब्लड ग्रुप एबी:- इन्हें कॉफी का त्याग कर चाय ही पीनी चाहिए। ऐसे लोगों को पुदीने की चाय, करौंदे की चाय, लैवेंडर फूल की चाय, ग्रीन टी और येलो टी पीनी चाहिए।

 

ब्लड ग्रुप ओ:- अदरक वाली चाय, जिनसेंग टी, येरबा मेट टी और ग्रीन टी पीनी चाहिए।