गणतंत्र दिवस पर मोदी नई संसद बनाने वाले मजदूरों से मिले,

नई दिल्ली : 74वें गणतंत्र दिवस की परेड में 23 से ज्यादा झांकियां दिखाई गईं। वहीं,सेनाओं के स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नारी शक्ति की तस्वीर दिखी। डेयर डेविल्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और फ्लाई पास्ट में राफेल गरजे। परेड खत्म होने के बाद मोदी सबसे पहले नए संसद भवन बनाने वाले मजदूरों से मिले।

मोदी राजस्थान की बंधेज पगड़ी में नजर आए। यह पीले और केसरिया रंग की थी। मोदी ने पिछली बार गणतंत्र दिवस पर कुर्ता-पायजामा पहना था। तब उनके गले में मणिपुर का पारंपरिक लेंग्यान गमछा था। इसके अलावा, उत्तराखंड की टोपी पहनी थी, जिस पर ब्रह्मकमल बना था। पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी ऐसी ही टोपी पहनते थे।

2 घंटे 28 मिनट चली परेड को फोटोज में देखिए...

सुबह 10:20 बजे:

PM मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर देश के लिए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वहां रखी किताब में मैसेज भी लिखा।

सुबह 10:25 बजे:

गणतंत्र दिवस समारोह में PM मोदी (बाएं), चीफ गेस्ट मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी (बीच में) और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (दाएं)।

सुबह 10:30 बजे:

परमवीर चक्र और अशोक चक्र विजेताओं ने परेड की शुरुआत की, इसके बाद सेना और सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने मार्च किया।

सुबह 11 बजे:

वायु रक्षा प्रणाली की 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने परेड में अपने ग्रुप को लीड किया।

सुबह 11:20 बजे:

गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल BSF की ऊंट रेजिमेंट। यह ट्रुप रेगिस्तानी इलाकों में पेट्रोलिंग और निगरानी करता है।

सुबह 11:30 बजे:

उत्तराखंड ने कर्तव्य पथ पर दिखाई अपनी झांकी में कॉर्बेट नेशनल पार्क और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम को दिखाया।

सुबह 11:40 बजे:

परेड में उत्तर प्रदेश ने अपनी झांकी में अयोध्या में तीन दिन तक मनाया जाने वाला दीपोत्सव दिखाया।

दोपहर 12 बजे:

परेड में कर्तव्य पथ पर सेना के 33 डेयर डेविल्स ने 9 मोटरसाइकिल पर 'मानव पिरामिड' बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

दोपहर 12;10 बजे:

वायुसेना के लड़ाकू हेलिकॉप्टर्स ने कर्तव्य पथ पर फ्लाय पास्ट में हिस्सा लिया। इनमें अमेरिका से लिए गए अपाचे चॉपर भी शामिल थे।

दोपहर 12:15 बजे:

कर्तव्य पथ पर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस 2023 परेड का समापन हुआ।

दोपहर 12:20 बजे:

परेड खत्म होने के बाद PM मोदी ने मौजूद लोगों का अभिवादन किया, वे गाड़ी से उतरकर बैरिकेड्स तक गए।