मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को 29 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, पंजाब भी शामिल हैं
मध्य प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावानी है। बाकी जिलों में हीट वेव के आसार है। बिहार में पटना समेत 24 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट है। 14 जिलों में बारिश की संभावना है।
राजस्थान के 6 जिलों में गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.0°C पार पहुंच गया। श्रीगंगानगर में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान (45.8°C) दर्ज किया गया। राज्य के 11 जिलों में कल बारिश का अलर्ट है। बीकानेर-श्रीगंगानगर में लू की चेतावनी है।
पश्चिम बंगाल के नादिया और जलपाईगुड़ी में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत और 5 लोग झुलस गए। बारिश से बचने के लिए ये लोग पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी बिजली गिरी। वहीं, झारखंड के चाईबासा में गुरुवार को बिजली की चपेट में आने से एक CRPF जवान की मौत हो गई।
अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट
17 मई: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में मौसम खराब बना रहेगा। साथ ही ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में तेज बारिश का असर रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में लगातार भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। गुजरात और महाराष्ट्र में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
18 मई: अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में आंधी-बारिश की चेतावनी है। गोवा, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में तेज बारिश की संभावना है। तेज आंधी भी चल सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आंधी-बारिश और तूफान की स्थिति रहेगी। 19 मई: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आंधी-बारिश और तूफान की स्थिति रहेगी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में तेज बारिश की संभावना है। तेज आंधी भी चल सकती है। अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में आंधी-बारिश की चेतावनी है। गोवा, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है।