पूरे महीने पहेली बने रहे मई के मौसम में आज शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट है। दिन भर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने और मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।
बताया गया कि हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है। इस दौरान तापमान में भी कुछ गिरावट आ सकती है।
शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
वहीं, वायु गुणवत्ता फिलहाल नियंत्रण में ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 9 दिल्ली का एक्यूआई 151 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है।
एनसीआर के शहरों का एक्यूआई भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। हाल फिलहाल इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं लग रही।