उत्तर प्रदेश में बंपर पुलिस भर्ती का ऐलान
उत्तर प्रदेश में एक और बड़ी पुलिस भर्ती का एलान हो गया है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने भर्ती कैलेंडर (UP Police Calendar 2025-26) जारी कर विभिन्न भर्तियों की घोषणा की है। कैलेंडर के अनुसार सबसे ज्यादा भर्ती पुलिस कॉन्स्टेबल के 22,605 पदों पर होगी। इन पदों के लिए विज्ञापन नवंबर 2025 में जारी किया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया भी उसी समय शुरू होगी।
पदानुसार भर्ती विवरण
पुलिस कॉन्स्टेबल (नागरिक पुलिस, PAC, विशेष सुरक्षा बल, महिला आरक्षी, सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर, घुड़सवार पुलिस): 22,605 पद (नोटिफिकेशन नवंबर 2025)
उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस, PAC प्लाटून कमांडर, सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल): 4,543 पद (विज्ञापन अगस्त 2025)
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A: 1,153 पद (नोटिफिकेशन अक्टूबर/नवंबर 2025)
सहायक रेडियो परिचालक: 44 पद (नोटिफिकेशन अक्टूबर/नवंबर 2025)
पुलिस सब-इंस्पेक्टर (Confidential), असिस्टेंट एसआई (क्लर्क व अकाउंट्स): 921 पद (परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2025)
पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), असिस्टेंट उपनिरीक्षक (लिपिक व लेखा): 345 पद (विज्ञप्ति दिसंबर 2025)
कुल मिलाकर इस भर्ती कैलेंडर के जरिए 30 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चलेगी।