दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालको आखिरकार नया सरकारी बंगला अलॉट हो गया है। मुख्यमंत्री आवास छोड़े उन्हें लगभग एक साल हो चुका है, और अब **कोर्ट के आदेश** के बाद उन्हें यह नया आवास दिया गया है।
दरअसल, केजरीवाल एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं, इसलिए उन्हें आवास का अधिकार है। इसी को लेकर **आम आदमी पार्टी** ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अदालत के निर्देश के बाद सरकार ने केजरीवाल को नया बंगला आवंटित किया।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री को **95, लोधी एस्टेट स्थित टाइप VII बंगला** अलॉट किया गया है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहने वाले हैं। इससे पहले **AAP** ने केंद्र सरकार से **35, लोधी एस्टेट** स्थित वह बंगला मांगा था, जिसमें पहले **मायावती** रहती थीं। हालांकि, वह आवास **जुलाई में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी** को पहले ही अलॉट किया जा चुका है।