बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली सूची

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 71 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इस सूची में कई दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है।

सूची के अनुसार, सम्राट चौधरी तारापुर सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मंगल पांडेय को सिवान से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, रामकृपाल यादव को दानापुर से टिकट दिया गया है। आरा से संजय सिंह और परिहार से गायत्री देवी मैदान में उतरेंगी।

भाजपा की यह पहली लिस्ट जारी होने के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी का कहना है कि उम्मीदवारों का चयन जीत की संभावना, संगठन की रिपोर्ट और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर किया गया है।