बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपना चुनावी घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है।
भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और आरएलएम के शीर्ष नेताओं ने पटना में संयुक्त रूप से यह घोषणापत्र जारी किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और हम (सेक्युलर) के संरक्षक जीतन राम मांझी, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान और आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा सहित अन्य नेता मौजूद थे।
NDA के संकल्प पत्र की मुख्य घोषणाएं
1 करोड़ नौकरियां और रोजगार के अवसर
राज्य में 1 करोड़ सरकारी नौकरी एवं रोजगार सृजित किए जाएंगे।
कौशल जनगणना के माध्यम से युवाओं को उनके कौशल के आधार पर रोजगार दिया जाएगा।
हर जिले में मेगा स्किल सेंटर स्थापित कर बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को ₹2 लाख तक की सहायता दी जाएगी।
1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जाएगा और ‘महिला मिशन करोड़पति’ के तहत महिला उद्यमियों को सशक्त किया जाएगा।
अति पिछड़ा वर्ग के व्यावसायिक समूहों को ₹10 लाख तक की सहायता दी जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित होगी जो अति पिछड़े वर्गों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का आकलन कर सशक्तिकरण के सुझाव देगी।
किसानों के लिए योजनाएं
‘कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि’ के तहत किसानों को प्रति वर्ष ₹3,000 (कुल ₹9,000) की सहायता दी जाएगी।
एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा।
पंचायत स्तर पर प्रमुख फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की जाएगी।
‘मत्स्य-दुग्ध मिशन’ के तहत मत्स्य पालकों को ₹9,000 का लाभ दिया जाएगा।
5 मेगा फूड पार्क स्थापित किए जाएंगे और कृषि निर्यात दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।
2030 तक दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त की जाएगी।
इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास
7 एक्सप्रेसवे और 3600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो रैपिड रेल सेवा का विस्तार किया जाएगा।
4 नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी।
‘न्यू पटना’ में ग्रीनफील्ड शहर और प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएगी।
सीतापुरम प्रोजेक्ट के तहत मां जानकी की जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी बनाया जाएगा।
पटना के पास ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, जबकि दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे विकसित किए जाएंगे।
10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें शुरू होंगी।
औद्योगिक क्रांति और नई अर्थव्यवस्था
‘विकसित बिहार औद्योगिक मिशन’ के तहत ₹1 लाख करोड़ का निवेश कर औद्योगिक क्रांति लाई जाएगी।
प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और 10 नए औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे।
न्यू-एज इकोनॉमी के तहत ₹50 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
जन कल्याण और राहत योजनाएं
125 यूनिट तक मुफ्त बिजली
₹5 लाख तक मुफ्त इलाज
50 लाख नए पक्के मकान
मुफ्त राशन योजना जारी रहेगी।