नई दिल्ली, 1 नवंबर: महीने की शुरुआत में उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। नई दरें आज यानी 1 नवंबर 2025 से लागू हो गई हैं।
दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत ₹5 घटकर ₹1,590.50 हो गई है, जो पहले ₹1,595.50 थी। इसी तरह कोलकाता में ₹6.5 की कटौती के बाद कीमत ₹1,694, मुंबई में ₹1,542 (₹5 की कमी) और चेन्नई में ₹1,750 (₹4.5 की कमी) हो गई है।
कमर्शियल LPG के दामों में यह कटौती अक्टूबर में हुई बढ़ोतरी के बाद की गई है। पिछले महीने दिल्ली और मुंबई में कीमतें ₹15.5 प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई थीं, जबकि चेन्नई और कोलकाता में यह बढ़ोतरी ₹16.5 प्रति सिलेंडर रही थी।
नई दरों से होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसायों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि ये सेक्टर बड़ी मात्रा में LPG पर निर्भर हैं।
वहीं, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अप्रैल 2025 से रेट स्थिर बने हुए हैं।
दिल्ली: ₹853 प्रति 14.2 किलो सिलेंडर
मुंबई: ₹852.50 प्रति सिलेंडर
कोलकाता: ₹879 प्रति सिलेंडर