PAN को Aadhaar से लिंक कराने की आखिरी मौका, डेडलाइन इसी महीने समाप्त

इस बार दिसंबर के महीने में कुल 6 बड़े बदलाव प्रभावी हो रहे हैं। इनमें आधार–PAN लिंकिंग की आखिरी तारीख, तय समय सीमा के बाद ITR फाइल करने का अंतिम मौका, SBI की mCASH सर्विस का बंद होना जैसे अहम बदलाव शामिल हैं। इसके साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 10.50 रुपए तक घटाए हैं। वहीं, RBI की MPC मीटिंग में ब्याज दर 0.25% कम होकर 5.25% होने की संभावना जताई जा रही है।

इस महीने होने वाले 6 बड़े बदलाव

1. PAN–आधार लिंक करने की डेडलाइन 31 दिसंबर

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने PAN को आधार से लिंक कराने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की है। यह नियम उन लोगों पर लागू है जिन्हें 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार एनरोलमेंट ID के आधार पर PAN जारी हुआ था।

समय पर लिंकिंग नहीं करने पर PAN डी-एक्टिव हो जाएगा, जिसका असर ITR फाइलिंग, बैंक KYC, लोन प्रक्रिया और सरकारी सब्सिडी पर पड़ेगा।

क्या करें? इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर PAN व आधार नंबर और OTP के जरिए प्रोसेस पूरा करें। इसके साथ जरूरी पेनल्टी का भुगतान भी करना होगा।

2. RBI की MPC मीटिंग: 0.25% घट सकती है ब्याज दर

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 3 से 5 दिसंबर तक होगी। संभावना है कि इसमें रेपो रेट 0.25% घटाकर 5.25% किया जा सकता है। इससे लोन सस्ते होंगे और EMI कम हो सकती है।

इससे पहले सितंबर और अगस्त की बैठकों में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था। फरवरी, अप्रैल और जून में RBI 1% की कुल कटौती कर चुका है।

3. लेट फीस के साथ ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर

A.Y. 2025–26 (F.Y. 2024–25) के लिए देरी से ITR भरने का अंतिम मौका 31 दिसंबर 2025 तक है।

5 लाख तक की आय वालों के लिए लेट फीस ₹1,000

5 लाख से ज्यादा वालों के लिए लेट फीस ₹5,000

समय पर फाइल नहीं करने पर नोटिस आ सकता है

31 दिसंबर के बाद लॉस कैरी फॉरवर्ड का हक खत्म हो जाएगा

क्या करें? पोर्टल पर लॉग-इन कर फॉर्म-16, बैंक स्टेटमेंट, कैपिटल गेन और अन्य डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें। बिलेटेड ITR ऑप्शन चुनकर समय से पहले सबमिट करें।

4. टैक्स ऑडिट वाले ITR की नई डेडलाइन: 10 दिसंबर

CBDT ने टैक्स ऑडिट के मामलों में ITR फाइल करने की नई डेडलाइन बढ़ाकर 10 दिसंबर 2025 कर दी है।

यह उनकर लिए लागू है जिनका टर्नओवर 1 करोड़ से ज्यादा है और छोटे बिजनेस/प्रोफेशनल्स जिनके लिए टैक्स ऑडिट जरूरी है।

क्या करें? सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार करें और पोर्टल पर फॉर्म 3CD के साथ ITR-3 या ITR-5 फाइल करें। देरी पर सेक्शन 234A के तहत ब्याज लगेगा।

5. SBI की mCASH सर्विस बंद

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी लोकप्रिय mCASH सर्विस आज से बंद कर दी है। यह सर्विस OnlineSBI और YONO Lite ऐप के जरिए पैसा भेजने और क्लेम करने के लिए इस्तेमाल होती थी।

30 नवंबर 2025 सर्विस का आखिरी दिन था।

अब ग्राहकों को UPI, NEFT या IMPS जैसे विकल्प अपनाने होंगे। यह बदलाव डिजिटल पेमेंट को प्रभावी बनाने की दिशा में माना जा रहा है।

6. कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे

आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है।

दिल्ली में कीमत ₹10 घटकर ₹1580.50

मुंबई में ₹10.50 घटकर ₹1531.50

यह राहत खासकर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों के लिए फायदेमंद रहेगी।