कोहरे की मार: शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट, पश्चिमी यूपी से आने वाली गाड़ियां ज्यादा प्रभावित

घने कोहरे के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। शनिवार को शताब्दी एक्सप्रेस समेत अनेक गाड़ियां कोहरे में फंस गईं। शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई थी, लेकिन अलीगढ़ पहुंचते-पहुंचते यह करीब 1 घंटे 15 मिनट की देरी से चली।

इसी तरह लखनऊ मेल सहित लगभग एक दर्जन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोहरे के कारण देर से पहुंची ट्रेनें

ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | देरी (घंटे:मिनट)

12230 – लखनऊ मेल – 1:15

12430 – एसी एक्सप्रेस – 1:05

12232 – चंडीगढ़ सुपरफास्ट – 3:00

12238 – चंडीगढ़ सुपरफास्ट – 1:40

13010 – दून एक्सप्रेस – 1:15

14307 – प्रयागराज संगम–बरेली एक्सप्रेस – 1:40

14242 – नौचंदी एक्सप्रेस – 1:15

13238 – कोटा–पटना एक्सप्रेस – 2:08

15009 – गोरखपुर–इज्जतनगर एक्सप्रेस – 1:15