इजरायल-अमेरिका द्वारा शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान में हमला किया गया। यह हमला सुप्रीम लीडर खामनेई के आवास परिसर पर की गई। इस हमले में खामनेई, उनके बेटी और पोती की मौत हो गई। तेहरान में हुए हमले के बाद और पहले की तस्वीरें सामने आई है।
दरअसल, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के घर पर हमला किया गया, उस वक्त वह अपने घर स्थित ऑफिस में मीटिंग कर रहे थे। इसकी खुफिया जानकारी इजरायल और अमेरिका को मिली, जिसके बाद उनके ऑफिस को निशाना बनाकर हमला किया गया। जिससे खामनेई की मौत हो गई। इसके साथ ही ईरान में 36 साल से चले आ रहे शासन का अंत हो गया।
सोची समझी साजिश
खुफिया जानकारी मिलने के बाद इजरायल-अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया और अपना मकसद पूरा कर लिया। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई के अलावा उनके बेटी और पोती की भी मौत हो गई। तेहरान में मिसाइलों और बमों से किया गया हमला एक सोचा-समझा कदम था, जो सरकारी ऑफिसों में सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी पक्का करने के लिए बनाया गया लगता है।
जिस जगह पर इजरायल-अमेरिका ने हमला किया, वह ईरान की राजधानी तेहरान के बीचोबीच में मौजूद है। यह सुरक्षित जगह उनके रहने की जगह और एडमिनिस्ट्रेटिव हेडक्वार्टर दोनों का काम करती थी।
30 से अधिक बमों से हमला
वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल और अमेरिका ने खामेनेई के ठिकाने पर 30 से ज्यादा बमों से हमला बोला था। इस हमले में के बाद ईरानी लीडर का कंपाउंड पूरी तरह ध्वस्त हो गया।
हमले से पहले की सेटेलाइट से मिली तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कंपाउंड बिल्कुल ठीक दिख रहा है। लेकिन जैसे ही खामेनेई के परिसर में इराजयल और अमेरिका ने एक साथ 30 मिसाइल और बम गिरए कंपाउंड पूरी तरह ध्वस्त हो गया।