खामेनेई की तस्वीर हाथ में लिए सड़कों पर रोती महिलाएं, भावुक दृश्य

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 11वां दिन है। जंग के पहले दिन ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस खबर ने पूरी दुनिया को हिला दिया था। ईरान में महिलाओं सहित हजारों लोग सड़कों पर उतरे और नारेबाजी की और सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि दी।

उधर, युद्ध का असर पूरे मिडिल ईस्ट और उससे जुड़े देशों में दिखाई दे रहा है। बीते 10 दिनों में इस संघर्ष ने 10 से ज्यादा देशों के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बदल दी है, कहीं बमबारी, कहीं विरोध प्रदर्शन और कहीं भय का माहौल है।