Ranveer Singh स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म Dhurandhar: The Revenge 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले Yash की फिल्म Toxic भी इसी तारीख को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज से करीब दो हफ्ते पहले मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया। इसके बाद Adivi Sesh की फिल्म Dacoit की रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दी गई।
अदिवी शेष ने सोशल मीडिया पर फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया। उन्होंने नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म अब 19 मार्च के बजाय 10 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हालांकि रिलीज डेट बदलने के बाद भी फिल्म क्लैश से नहीं बच सकी है। अब Dacoit का बॉक्स ऑफिस पर टकराव Akshay Kumar की हॉरर-कॉमेडी फिल्म Bhoot Bangla से होगा।
इस फिल्म में पहले Shruti Haasan को लीड रोल के लिए साइन किया गया था, लेकिन क्रिएटिव डिफरेंस के चलते उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। इसके बाद उनकी जगह Mrunal Thakur को कास्ट किया गया।
वहीं Toxic की रिलीज भी टाल दी गई है। मेकर्स के मुताबिक इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण फिल्म को फिलहाल पोस्टपोन किया गया है, ताकि इसे वर्ल्डवाइड बड़े स्तर पर रिलीज किया जा सके। अब यह फिल्म 4 जून को दुनियाभर में रिलीज होगी।