Mojtaba Khamenei भी घायल, राष्ट्रपति के बेटे ने ‘लापता’ होने की खबर खारिज की

ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei अमेरिकी-इजरायली हमलों में घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पैर में चोट लगी है। The New York Times ने इजरायली और ईरानी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। वहीं Agence France-Presse (AFP) के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति के बेटे ने कहा है कि मोजतबा खामेनेई घायल होने के बावजूद सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर है।

इस बीच ईरान की सेना की अहम शाखा Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में चल रहे Operation True Promise 4 के तहत नए हमलों की घोषणा की है। संगठन के मुताबिक मंगलवार देर रात इजरायल पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले किए गए।

आईआरजीसी का दावा है कि यह हमला तीन घंटे से अधिक समय तक चला, जिसमें कई लेयर वाली मिसाइलें लगातार दागी गईं। इनमें भारी क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल थीं। इसी दौरान लेबनान के संगठन Hezbollah ने भी इजरायल पर हमले किए।

वहीं खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच एक समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि United Arab Emirates के तट के पास एक कंटेनर जहाज को अज्ञात वस्तु ने टक्कर मारी। यह घटना Ras Al Khaimah से लगभग 25 नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम में हुई। अधिकारियों ने जहाजों को इस इलाके से सावधानी के साथ गुजरने की सलाह दी है।

इस बीच Israel Defense Forces (IDF) का कहना है कि ईरान ने इजरायल पर करीब 300 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से लगभग आधी में क्लस्टर बम वॉरहेड लगे थे। अधिकांश मिसाइलों को रोक लिया गया, लेकिन एक मिसाइल Jerusalem के पास Beit Shemesh के बाहर खुले इलाके में फट गई।

अमेरिका-इजरायल की बमबारी के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई में सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। इन हमलों में इजरायल में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,000 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

इससे पहले आईडीएफ ने लेबनान में Hezbollah से जुड़े अल-क्वार्ड अल-हसन एसोसिएशन के ठिकानों और स्टोरेज सुविधाओं पर एयरस्ट्राइक करने का दावा किया था। साथ ही संगठन की नासर यूनिट के कमांडर हसन सलामेह को मार गिराने की भी घोषणा की गई।