दुबई एयरपोर्ट पर फिर हमला, एक भारतीय सहित चार लोग घायल

Iran ने एक बार फिर Dubai International Airport के पास ड्रोन हमला किया है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक समेत चार लोग घायल हो गए। Dubai Media Office ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में बताया कि अधिकारियों ने एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन को रोक लिया। घटना में चार लोगों को चोट आई है, जिनमें एक भारतीय भी शामिल है। हालांकि एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान अपने इलाके में United States और Israel के हमलों के जवाब में खाड़ी क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इसी के तहत United Arab Emirates, Bahrain और Qatar समेत कई देशों की ओर मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए हैं। इन हमलों से क्षेत्र के कुछ अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है और तेल उत्पादन भी प्रभावित हुआ है।