दुनिया भर में गैस और तेल की सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच ईरान ने भारतीय जहाजों को Strait of Hormuz से गुजरने की अनुमति दे दी है। दरअसल Iran ने Israel और United States के साथ बढ़ते तनाव के दौरान इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर रोक लगा दी थी और चेतावनी दी थी कि जो भी जहाज यहां से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब ईरान ने भारतीय जहाजों को इस मार्ग से सुरक्षित गुजरने का भरोसा दिया है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति को लेकर India के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।