Iran ने अमेरिकी स्वामित्व वाले तेल टैंकर MT Seaface Vishnu पर हमला किया है, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक जहाज पर मौजूद 15 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
बुधवार को Iraq के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में Khor Al Zubair Port के पास इस टैंकर को निशाना बनाया गया। बताया गया है कि Iran की एक सुसाइड बोट ने जहाज पर हमला किया, जिससे टैंकर को भारी नुकसान पहुंचा।
इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, हालांकि फिलहाल उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। जहाज पर मौजूद बाकी 27 क्रू सदस्यों और कर्मचारियों को सुरक्षित बचाकर Basra ले जाया गया। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारतीय क्रू सदस्य की मौत की खबर से कंपनी बेहद दुखी है और इस घटना की कड़ी निंदा करती है।
कंपनी ने India सरकार से इस हमले पर सख्त प्रतिक्रिया देने और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच समुद्री मार्गों पर काम कर रहे क्रू सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की है।
वहीं शिपिंग ट्रैकिंग वेबसाइट VesselFinder के अनुसार MT Seaface Vishnu एक क्रूड ऑयल टैंकर है, जिसकी लंबाई करीब 228.6 मीटर और चौड़ाई 32.57 मीटर है। इस जहाज का निर्माण 2007 में हुआ था और यह फिलहाल Marshall Islands के झंडे के तहत संचालित किया जा रहा था।