Akshay Kumar का धमाका: डर और कॉमेडी से भरपूर ट्रेलर, फैंस बोले- ‘असली Bhool Bhulaiyaa 2

हंसी, डर और ढेर सारे सरप्राइज के साथ Akshay Kumar एक बार फिर बड़े पर्दे पर हॉरर-कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म Bhooth Bangla का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज हो गया है। इससे पहले फिल्म का डरावना पोस्टर सामने आया था, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी, और अब टीजर ने उस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

करीब 1 मिनट 23 सेकंड का यह टीजर कॉमेडी, डर और दमदार पंचलाइनों से भरा हुआ है, जो फिल्म की अनोखी हॉरर-कॉमेडी दुनिया की झलक दिखाता है। टीजर की शुरुआत से ही कई सरप्राइज और ड्रामेटिक मोमेंट्स देखने को मिलते हैं। इसमें Paresh Rawal, Tabu, Rajpal Yadav और Wamiqa Gabbi की झलक भी दिखाई देती है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मजेदार टीजर, काफी पसंद आया।” वहीं दूसरे ने कहा, “पुरानी यादें ताजा हो गईं, 10 अप्रैल को मजा आने वाला है।” कुछ फैंस ने तो इसे देखकर यहां तक कह दिया कि यह “असली Bhool Bhulaiyaa वाली वाइब्स” वापस ले आया है।