मध्य प्रदेश में तेज का असर लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार को भी नर्मदापुरम में तापमान लगातार दूसरे दिन 40°C से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च से प्रदेश का मौसम फिर बदल सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को प्रदेश में पहली बार दिन का तापमान 40°C से ज्यादा रहा। बांदा का तापमान 40.2°C रहा। इसके अलावा झांसी में 38.3°C और उरई में 37.8°C तापमान रहा। आज भी गोरखपुर समेत 10 जिलों में सुबह धुंध छाई।
राजस्थान के कई शहरों में शुक्रवार को बादल छाए। इससे तापमान में गिरावट हुई। चूरू, अलवर समेत कई शहरों में पारा 2°C से 4°C तक गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक आज 5 जिलों में बादल छाने, धूलभरी हवा चलने और बारिश का यलो अलर्ट है। 15 मार्च को 18 जिलों में आंधी-बारिश का संभावना है।
उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। राज्य में अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान लगभग 17°C के आसपास रहने की संभावना है।
अगले 2 दिन मौसम का हाल…
15 मार्च- दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की चेतावनी है।
16 मार्च- मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गरज के साथ बिजली का अलर्ट है। महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है।