दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने वार्षिक रखरखाव कार्यक्रम के तहत अंडरग्राउंड रिजर्वॉयर (यूजीआर) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की फ्लशिंग की जानकारी दी है।
इस वजह से 18 और 19 मार्च 2026 को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित या कम दबाव वाली रहेगी। डीजेबी ने निवासियों से पहले से पानी जमा करने की अपील की है और असुविधा के लिए खेद जताया है।
कब और क्यों होगा पानी प्रभावित?
तारीखें: 18 मार्च 2026 और 19 मार्च 2026
कारण: यूजीआर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक सफाई (फ्लशिंग)
उद्देश्य: जल गुणवत्ता बनाए रखना और सिस्टम की सफाई सुनिश्चित करना
प्रभाव: सप्लाई पूरी तरह बंद या कम दबाव वाली रहेगी
18 मार्च 2026 को प्रभावित प्रमुख इलाके एपी ब्लॉक
पितमपुरा बीपीएस
नेहरू कैंप जेजेसीपुर
204/240 मादीपुर
जैन कॉलोनी
सेक्टर 28, 29, 34 और 35 रोहिणी
एसएफएसएस सेक्टर
गुप्ता कॉलोनी
नरेला डीडीए एरिया
शाहबाद एक्सटेंशन
प्रह्लाद विहार
पप्पू कॉलोनी
748 शिवाजी एन्क्लेव
हैदरपुर बीपीएस
19 मार्च 2026 को प्रभावित प्रमुख इलाके एसी ब्लॉक शालीमार बाग
फेज-II मेट्रो विहार
आदर्श नगर
शाहबाद एक्सटेंशन
प्रह्लाद विहार
सेक्टर 7 और 8 रोहिणी
जैन कॉलोनी
गुप्ता कॉलोनी
पॉकेट 5 और 6 सेक्टर 35 रोहिणी
निवासियों के लिए सलाह
पानी की बर्बादी बिल्कुल न करें
आपात स्थिति में वाटर टैंकर मंगवाएं
आपातकालीन संपर्क नंबर सेंट्रल कंट्रोल रूम: 1916
पंजाबी बाग वाटर इमरजेंसी: 011-25223658
अशोक विहार वाटर इमरजेंसी: 011-24306089
वाटर इमरजेंसी: 011-27700789, 27700474
पश्चिम विहार वाटर इमरजेंसी: 011-25274679, 2527259, 25272560
डीजेबी ने निवासियों को सलाह दी है कि अपनी आवश्यकता के अनुसार पहले से पानी जमा कर लें। आपात स्थिति में वाटर टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।