राजस्थान और दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह-सुबह बारिश हुई। जबकि ओडिशा के पुरी में घना कोहरा छाया रहा। इससे भगवान जगन्नाथ का मंदिर धुंध में छिप गया।
IMD ने आज हिमाचल, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र-मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश-रायलसीमा में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है।
कोंकण-गोवा और केरल में आज मौसम उमस भरा रहेगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
देश में बैक-टु-बैक आ रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से कई राज्यों में तापमान घट गया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, दिल्ली, बिहार और झारखंड में दोपहर बाद मौसम सामान्य रहेगा।
IMD के मुताबिक 26 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। जिसके असर से तेज बारिश, आंधी के हालात बनेंगे। लेकिन उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 5 दिन में तापमान में 4-7°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
अगले 2 दिन के मौसम का हाल…
24 मार्च:
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड: हल्की बारिश की संभावना रहेगी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश: बादल छाए रहेंगे, कुछ जगह बूंदाबांदी हो सकती है।
महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश: कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उमस जारी रहेगी।
25 मार्च:
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड: मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड बनी रहेगी।
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश: ज्यादातर जगह मौसम साफ रहेगा, तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश: मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है और उमस हो सकती है।