Ramayana को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जो 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल मानी जा रही है। फिल्म में भगवान राम की अगली झलक 2 अप्रैल, Hanuman Jayanti के मौके पर दिखाई जाएगी। इस खास अवसर पर मेकर्स ग्लोबल स्तर पर फैंस के साथ ग्रैंड सेलिब्रेशन भी करेंगे।
Ram Navami के दिन फिल्म के को-प्रोड्यूसर Namit Malhotra ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस ग्रैंड रिवील की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म को पूरी जिम्मेदारी, श्रद्धा और समर्पण के साथ तैयार किया जा रहा है, ताकि रामायण की कहानी को उसकी असली भावना और भव्यता के साथ दर्शकों तक पहुंचाया जा सके।
इससे पहले फिल्म का फर्स्ट लुक भारत सहित दुनियाभर के कई बड़े लोकेशंस पर दिखाया गया था, जिसमें Times Square भी शामिल है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी और बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है।
फिल्म का निर्देशन Nitesh Tiwari कर रहे हैं। इसमें Ranbir Kapoor भगवान राम, Sai Pallavi सीता, Yash रावण, Sunny Deol हनुमान और Ravi Dubey लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म को Prime Focus Studios, DNEG और Monster Mind Creations मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह IMAX फॉर्मेट में रिलीज होगी, जिसमें पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।