आईपीएल में मंगलवार को Punjab Kings ने Gujarat Titans को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड बने और रोमांचक मोमेंट्स देखने को मिले। इस मैच में सबसे बड़ी उपलब्धि Yuzvendra Chahal के नाम रही, जिन्होंने Indian Premier League में 7 से 15 ओवर के फेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और Ravindra Jadeja को पीछे छोड़ दिया।
वहीं Arshdeep Singh ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने मैच के दौरान 11 गेंदों का ओवर फेंका, जो आईपीएल इतिहास में सबसे लंबे ओवर की बराबरी है। इस ओवर में उन्होंने 4 वाइड और 1 नो-बॉल डाली, जिससे गुजरात को अतिरिक्त रन मिले।
मैच में कई दिलचस्प पल भी देखने को मिले। Yuzvendra Chahal ने Shubman Gill को चौथी बार आउट किया, जबकि Jos Buttler का शानदार कैच Xavier Bartlett ने हवा में छलांग लगाकर पकड़ा। Washington Sundar इस दौरान रन बनाने के लिए जूझते नजर आए और कई गेंदों पर कोई शॉट नहीं खेल सके।
डेब्यू की बात करें तो Ashok Sharma ने गुजरात के लिए पहला मैच खेला, जबकि पंजाब के Cooper Connolly ने भी अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की और शानदार प्रदर्शन किया। Connolly ने 103 मीटर लंबा छक्का जड़ा और अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक भी लगाया।
मैच के दौरान Rahul Tewatia के बैट की जांच भी हुई, जिसमें उनका बैट फेल हो गया और उन्हें बदलना पड़ा। वहीं Shreyas Iyer चोटिल भी हो गए, जब गेंद उनकी कलाई पर लगी।
अंत में मैच काफी रोमांचक हो गया था। एक समय पंजाब मजबूत स्थिति में थी, लेकिन लगातार विकेट गिरने से मैच पलटता नजर आया। हालांकि आखिरी ओवर में Cooper Connolly ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी और पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।