CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने Virat Kohli

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में Virat Kohli ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और CSK के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए। RCB ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 250/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टीम के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टोटल है। पारी के दौरान Tim David ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए 8 छक्के लगाए, जिसमें 106 मीटर लंबा सिक्स भी शामिल रहा, जो स्टेडियम के बाहर जा गिरा।

मैच में कई रिकॉर्ड और दिलचस्प पल देखने को मिले। कोहली ने CSK के खिलाफ अपने रन 1174 तक पहुंचाए और इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। वहीं RCB ने एक पारी में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा 19 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। गेंदबाज़ी में Bhuvneshwar Kumar ने 200 IPL विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया और ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज़ बने।

इसके अलावा मुकाबले में कई रोमांचक मोमेंट्स भी देखने को मिले—Shivam Dube ने कोहली का कैच छोड़ा, तो Ruturaj Gaikwad से देवदत्त पडीक्कल का आसान कैच छूट गया। विकेटकीपर Jitesh Sharma ने एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा, जबकि Rajat Patidar ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लेते हुए विकेट दिलाया। वहीं Sarfaraz Khan का बैट छोड़कर रन के लिए दौड़ना मैच का सबसे अजीब और यादगार पल बन गया।