सप्ताह के पहले दिन सोमवार को ही गुरुग्राम की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। राजीव चौक से लेकर सदर बाजार तक रेलवे रोड पर सुबह ही जाम लग गया।
नौकरीपेशा घरों से अपने कार्यास्थल पर जाने के लिए निकले, लेकिन उन्हें आधे से एक घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। सिद्धेश्वर चौक, सोहना चौक पर यातायात पुलिसकर्मी नदारद दिखे। यह व्यवस्था तब है, जब मुख्यमंत्री शहर में हैं
ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी
सप्ताह का पहला दिन होने के कारण वैसे तो हर बार जाम की स्थिति बनती है, लेकिन इस सोमवार कुछ ज्यादा ही ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी दिखी। राजीव चौक से सदर बाजार तक रेलवे रोड पूरी तरह चोक दिखा।
फंसे रहे वाहन
बताया गचा कि राजीव चौक से सदर बाजार तक सोहना चौक और सिद्धेश्वर चौक आते हैं, इन दोनों ही चौक पर ट्रैफिक लाइट का पालन नहीं हो पाया। एक बार ध्वस्त हुई ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ती चली गई। चौक पर फंसे वाहन काफी देर तक फंसे रहे।
पुलिसकर्मी भी रहे गायब
वाहन चालकों को सिद्धेश्वर चौक या सोहना चौक से मोर चौक तक पहुंचने में करीब 20 मिनट से भी ज्यादा का समय लग गया। यहां पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भई नहीं दिखाई दिए। इसकी वजह से यातायात जाम लगा। वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस को कोसते नजर आए।
मुख्यमंत्री गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के लिए पहुंचे हुए हैं। यह कार्यक्रम सोहना चौक से महज एक किलोमीटर दूर स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद सभागार में हो रहा है।