दिल्ली कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हाई कोर्ट में पेश होंगे। इस दौरान वह अदालत में खुद अपनी दलील रख सकते हैं। इससे पहले, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोर्ट में खुद दलील रख चुकी हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट में आज सोमवार को सीबीआई की उस अर्जी पर सुनवाई होगी, जिसमें एक्साइज पॉलिसी केस में अरविंद केजरीवाल और दूसरों को बरी करने को चुनौती दी गई है।
पत्नी संग हाई कोर्ट पहुंचे केजरीवाल
बताया गया कि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल खुद जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के सामने पेश हो सकते हैं। अरविंद केजरीवाल उनसे इस मामले से खुद को अलग करने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ हाई कोर्ट पहुंचे हैं।