आईपीएल 2026 में मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेटर्स खेलने में बिजी हैं, लेकिन आईपीएल के खत्म होने के बाद भी भारतीय टीम के सामने बहुत व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल होने वाला है, जिससे मैनेजमेंट के लिए भी सिरदर्दी रहेगी।
टीम मैनेजमेंट आगामी सीरीज के लिए टीम फाइनल चुनने से पहले एक नजर खिलाड़ियों के वर्कलोड पर भी रखेगी।
आईपीएल फाइनल और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट (6 से 10 जून) के बीच सिर्फ कुछ ही दिनों का फासला है, इसलिए टॉप खिलाड़ियों को इस रेड-बॉल मैच से आराम दिया जा सकता है और उन्हें बाद में वनडे सीरीज के दौरान खेलने का मौका दिया जा सकता हैं।
क्या अफगानिस्तान टेस्ट से बाहर होंगे बुमराह और गिल?
मैनेजमेंट इस पर फाइनल फैसला तब लेगा, जब सेलेक्टर्स इस बात पर नजर रखेंगे कि रेगुलर टेस्ट प्लेयर आईपीएल में कितना आगे तक जाते हैं। इस बारे में खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला बदला भी जा सकता है।
इस मैच से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के कोई अंक नहीं मिलेंगे और ऐसे में पूरी उम्मीदें हैं कि स्टार प्लेयर्स जैसे कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह (Shubman Gill, Jasprit Bumrah may be rested for one off test against afghanistan) और बाकी वनडे और टेस्ट के खिलाड़ियों को बेंच गर्म करते हुए देखा जा सकता है।
हालांकि, इसमें बदलाव किए जा सकते हैं। जैसे कि गुजरात और मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ में न हों, तो शायद बुमराह और गिल अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेल सकते हैं। आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल के हिसाब से ही सेलेक्टर्स एकमात्र और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की स्क्वॉड को फाइनल करेंगे।
वर्कलोड मैनेज की वजह से लिया जाएगा फैसला
ये भी माना जा रहा है कि चयनकर्ता घरेलू क्रिकेट में तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स पर नजर बनाए हुए हैं। 6 जून से मुल्लांपुर में शुरू होने वाले मैच के लिए नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। गुरनूर बरार ने सेलेक्टर्स को काफी इंप्रेस किया है।
वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुधार ने भी अच्छा परफॉर्म किया है। दोनों स्टार्स इंडिया ए सेटअप का हिस्सा रह चुके हैं और अगर वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत जगह बनती है तो हर्ष दुबे, आकिब नबी और देवदत्त पडिक्कल के साथ इन्हें भी प्लान में शामिल किया जा सकता है। गेंदबाजी विभाग में नितीश कुमार रेड्डी को भी मौका मिल सकता है।
एक सूत्र ने कहा, इस चयन समिति के साथ एक बात साफ है कि वे जल्दीबाजी में फैसला नहीं लेते। गुरनूर और मानव ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, हर्ष, आकिब और देवदत्त ने भी प्रभावित किया है। सब कुछ थिंक टैंक और मेडिकल टीम पर निर्भर करेगा। ऐसे में स्टार खिलाड़ियों पर ज्यादा दबाव डालने का कोई मतलब नहीं, जिसमें WTC अंक भी नहीं मिलते।
भारत का काफी बिजी शेड्यूल
भारत का जून महीना काफी व्यस्त रहने वाला है। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे, आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और फिर इंग्लैंड दौरे पर तीन टी20 और इतने ही वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके तुरंत बाद 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज भी होगी।