पांचवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली यात्रा सोमवार को गौरीकुंड स्थित गौरामाई मंदिर पहुंच गई। इस दौरान सेना के बैंड की मधुर लहरियों और हजारों भक्तों के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे खोले जाएंगे। रविवार को डोली यात्रा विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी होते हुए फाटा पहुंची थी। इस मौके पर पंच केदार सेवा सांस्कृतिक मंच की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। जबकि, होटल एसोसिएशन केदारघाटी ने विशाल भंडारा आयोजित किया। सोमवार को सुबह आठ बजे मुख्य पुजारी ने बाबा को भोग लगाया।