दिल्ली में गर्मी का कहर, बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड; 6000 मेगावाट के पार पहुंची डिमांड

दिल्ली के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बुधवार को रिज क्षेत्र में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। अन्य स्थानों पर भी 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहा है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो रही है।

इससे बिजली की खपत भी बढ़ गई है। बुधवार को इस वर्ष पहली बार अधिकतम मांग छह हजार मेगावाट के ऊपर पहुंच गई। बृहस्पतिवार को इसमें और वृद्धि होने की संभावना है।

बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के कारण एयर कंडीशनर, कूलर आदि का उपयोग बढ़ जाता है। इससे बिजली की मांग बढ़ती है। पिछले सप्ताह के शुरू में मांग पांच हजार मेगावाट के आसपास था।

साढ़े छह हजार मेगावाट के पार जाएगी डिमांड

वहीं, बुधवार अपराह्न साढ़े तीन बजे यह बढ़कर 6020 मेगावाट तक पहुंच गई। रात में भी 12 बजे अधिकतम मांग 5694 मेगावाट दर्ज की गई। अधिकतम मांग के साथ ही न्यूनतम मांग में भी वृद्धि हो रही है।साढ़े छह हजार मेगावाट के पार जाएगी डिमांड

बुधवार को न्यूनतम मांग 4083 मेगावाट थी। बृहस्पतिवार सुबह यह बढ़कर 4124 मेगावाट तक पहुंच गई। मौसम यदि इसी तरह बना रहा तो अगले कुछ दिनों में मांग साढ़े छह हजार मेगावाट के ऊपर पहुंच सकती है। इसे ध्यान में रखकर बिजली वितरण कंपनियां तैयारी कर रही हैं।