तमिलनाडु में विजय सरकार फ्लोर टेस्ट में पास

तमिलनाडु विधानसभा में विजय सरकार ने बुधवार को फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। सदन में कुल 171 विधायक मौजूद रहे। TVK के समर्थन में 144 वोट पड़े, इनमें 47 विधायकों वाली AIADMK के 25 बागी विधायकों के भी वोट शामिल हैं।

विश्वास प्रस्ताव के विरोध में 22 वोट पड़े, जो AIADMK के बचे हुए विधायकों के रहे। 59 विधायकों वाली DMK ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इस दौरान 5 विधायक (PMK 4 और BJP 1) गैरमौजूद रहे। स्पीकर ने भी वोट नहीं डाला।

AIADMK में फूट पड़ी

क्रॉस वोटिंग के साथ ही AIADMK में फूट भी पड़ गई है। पार्टी दो धड़ों पलानीस्वीमी और सीवी षणमुगम में बंट गई है। सदन में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने विजय की AIADMK के बागी विधायकों से मुलाकात पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि यह मुलाकात बदलाव है या सौदेबाजी। क्या यही आपकी साफ-सुथरी सरकार है। TVK सरकार को इंस्टाग्राम Reel के जरिए नहीं, बल्कि Real गवर्नेंस करनी चाहिए।

इस पर सीएम विजय ने कहा हमारी सरकार सेक्युलर तरीके से घोड़े की रफ्तार से काम करेगी न कि हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल होगी